Sunday, 05 April 2026

मप्र में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है शराब, टैक्‍स बढ़ने के बाद 350 रुपए प्रूफ लीटर वाली हो जाएगी 385 की

वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य है। इसमें से 12500 करोड़ का राजस्व मिल चुका है। इस माह यह लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके मुकाबले वर्ष 2025-26 के लिए किए गए शराब ठेकों के समूहों की नीलामी से 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने शराब पर वैट बढ़ाने का लिया है निर्णय।
मनमाने दाम नहीं बढ़ा सकेंगी कोई शराब निर्माता कंपनी।
नियमानुसार एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब के दाम 10 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) बढ़ाने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए शराब पर वैट 350 रुपये प्रूफ लीटर था, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर यह 385 रुपये प्रूफ लीटर हो जाएगा। बता दें कि एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।

admin

fgsdgsdf

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!