Sunday, 05 April 2026

महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर ने थामा शिंदे की शिवसेना का दामन

महाराष्ट्र में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) में शामिल हो गए. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में धंगेकर ने शिवसेना में शामिल हुए. धंगेकर एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी में थे.

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व कांग्रेस विधायक रविंद्र धंगेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) में शामिल हो गए. कांग्रेस से उनके एक दशक लंबे जुड़ाव का अंत हो गया है. धंगेकर ने पार्टी छोड़ने का फैसला अपने समर्थकों और मतदाताओं से बातचीत के बाद लिया.

पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के बाद, पूर्व कांग्रेस विधायक रविंद्र धंगेकर ने आधिकारिक रूप से पार्टी से सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस से अपने एक दशक पुराने जुड़ाव का अंत करते हुए, धंगेकर ने इस नए राजनीतिक सफर की घोषणा की है. धंगेकर, जिन्होंने हाल ही में इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में बताया कि कांग्रेस के साथ बिताए समय के दौरान पार्टी उनके लिए परिवार बन गई थी.


उन्होंने कहा, "पार्टी के साथ मेरे 10-12 साल के सफर में हमने धीमे-धीमे एक परिवार का रूप ले लिया. मेरे सहयोगियों ने मेरी राजनीतिक यात्रा में पूरा सहयोग दिया. मुझे विधानसभा चुनाव जिताने में मदद की और बाद में लोकसभा का टिकट भी दिया. हालांकि, मैं सांसदी का चुनाव हार गया, लेकिन पार्टी अभी भी मजबूती से खड़ी रही."

admin

fgsdgsdf

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!