Friday, 03 April 2026

Bangladesh Army Coup: क्या बांग्लादेश आर्मी में बगावत कराने वाला था पाकिस्तान? क्यों निगरानी में डाले गए लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान

पाकिस्तान के करीबी माने जाने वाले और जमाती समर्थक लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान बांग्लादेश सेना प्रमुख वकार-उज्जमान के खिलाफ बगावत करने वाले थे. इस संबंध में उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में एक बैठक भी बुलाई थी.

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में उथल-पुथल जारी है. खबर है कि बांग्लादेशी सेना का तख्तापलट की तैयारी चल रही थी. कहा जा रहा है कि सेना के लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान पाकिस्तान की शह पर बगावत की तैयारी कर रहे थे. 

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के करीबी माने जाने वाले और जमाती समर्थक लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान बांग्लादेश सेना प्रमुख वकार उज्जमान के खिलाफ बगावत करने वाले थे. इस संबंध में उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में एक बैठक भी बुलाई थी. लेकिन इन अधिकारियों ने सेना प्रमुख के ऑफिस को इसकी सूचना दे दी. 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में जनवरी के आसपास फैजुर रहमान ने जमात के नेताओं और पाकिस्तानी राजनयिकों से मुलाकात की थी. बांग्लादेश आर्मी चीफ को उनकी इन मीटिंग्स की जानकारी दी गई थी. इस कदम के बाद बांग्लादेश आर्मी चीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल रहमान को बांग्लादेश की सैन्य खुफिया DGFI की निगरानी में रखा गया है.


बता दें कि बांग्लादेश में इस समय बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश आर्मी चीफ ने सभी नेताओं को चेतावनी दी थी. सेना प्रमुख वकार-उज्जमान ने नेताओं से आपस में नहीं उलझने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता को खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा था कि अगर लोग अपने मतभेदों ना भुला पाए या एक-दूसरे पर आरोप लगाना बंद ना कर पाए तो देश की संप्रभुता दांव पर लग सकती है.

admin

fgsdgsdf

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!