स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। 36 साल के कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। कोहली के आउट होने पर मैदान में सन्‍नाटा छा गया था और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा भी हैरान रह गईं थीं।

बता दें कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में 252 रन का पीछा कर रही थी। कोहली जब क्रीज पर आए तब भारतीय टीम का स्‍कोर 18.4 ओवर में एक विकेट पर 105 रन था। न्‍यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने दूसरी गेंद पर कोहली को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। भारतीय बल्‍लेबाज ने डीआरएस लिया, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: किंग कोहली ने करोड़ों भारतीय फैंस को किया मायूस, फाइनल में 'विराट' कारनामा करने से चूके; 4 रिकॉर्ड्स ताक पर रखे रह गए

यह विडियो भी देखें

अनुष्‍का शर्मा अपने पति का समर्थन करने के लिए स्‍टेडियम में मौजूद थीं। वह कोहली के आउट होने पर काफी निराश नजर आईं। उनके रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

मैदान में छाईं रहीं अनुष्‍का

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। वह दुबई स्‍टेडियम में रविवार को पूरे मैच के दौरान छाई रहीं। जब श्रेयस अय्यर ने रचिन रवींद्र का कैच छोड़ा था, तब भी अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन वायरल हुआ था।

विराट का प्रदर्शन

बता दें कि विराट कोहली ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पांच पारियों में 54.50 की औसत से 218 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ शतक भी जड़ा था। यह कोहली के करियर का 51वां वनडे शतक था। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने हाई वोल्‍टेज मैच में 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे। फिर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी कोहली ने 84 रन की उम्‍दा पारी खेली थी।