Friday, 03 April 2026

तलाक के बाद पति के साथ पी शराब,

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साईं ताम्हणकर जानी मानी इंडियन एक्ट्रेस हैं। साईं कई फिल्मों और टेलीविजन शो में दिखाई दी हैं। साईं बॉलीवुड में कृति सेनन की फिल्म मिमी में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें पॉपुलर वेब सीरीज पाताल लोक 2 में देखा गया था। साईं कई मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

किससे की थी साईं ताम्हणकर ने शादी?

एक्ट्रेस फिलहाल इन दिनों अपनी लेटेस्ट सीरीज डब्बा कार्टेल को लेकर चर्चा में हैं। यूं तो एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अब एक मुकाम हासिल कर लिया है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से अलग उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही। एक्ट्रेस ने साल 2013 में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट अमय गोसावी से शादी की थी। लेकिन दो साल बाद साल 2015 में उनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें: 'बहू का हुकुम था...' Shabana Azmi ने बताया Dabba Cartel में ड्रग माफिया का रोल करने के लिए क्यों हुईं राजी?

admin

fgsdgsdf

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!