Friday, 03 April 2026

Basti News: गांधीधाम छह और बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन घंटे रही विलंब

बस्ती। सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस अप ट्रेन 6 घंटे व बरौनी-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेनों के विलंब होने से स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़।

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही ने प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद ही ऐसा कारनामा कर डाला कि पत्नी के होश उड़ गए। उसे सिपाही की इस करतूत का पता चला तो मामले में शिकायत की गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बिहार के सिवान और छपरा रेलवे स्टेशन के मध्य चल रहे रेल मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। इससे ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। रेलवे समय सारिणी के अनुसार, गोरखपुर और बस्ती के रास्ते गुजरात के गांधीधाम तक जाने वाली गांधीधाम अप एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली अप ट्रेन तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, अवध एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा लखनऊ-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। जबकि नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। संवाद

admin

fgsdgsdf

Comments

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!